आगरालीक्स…कल 26 जून से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्रि. मां आदिशक्ति के नौ रूपों की होगी पूजा अर्चना. जानिए महत्व
आषाण मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी. इस बार 26 जून गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. माता के नौ रूपों की पूजा गुरुवार से शुरू हो जाएगी. गुप्त नवरात्रि के दौरान कई साधक महाविद्यातंत्र साधना के लिए आराधना करते हैं. वहीं अन्य लोग पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति के नौ रूपों की पूजा अर्चना विधि विधान से करेंगे. आगामी 4 जुलाई तक गुप्त नवरात्रि चलेंगे.चैत्र और शारदीय नवरात्रि गृहस्थों और सामान्य जनों के लिए है परंतु गुप्त नवरात्रि संतों और साधकों के लिए हैं. यह साधना की नवरात्रि है उत्सव की नहीं. इसलिए इसमें खास तरह की पूजा और साधना का महत्व होता है. गुप्त नवरात्रि में विशेष पूजा से कई प्रकार के दुखों से मुक्ति पाई जा सकती हे. यह नवरात्रि मोक्ष की कामना से भी की जाती है.
इन देवियों की होती है पूजागुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिननमस्तिका, त्रिपुरा भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंकी और कमला देवी की पूजा करते हैं.