आगरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर पलटा एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक. अन्य वाहनों में फैल गई दहशत. एक घंटे तक रहा जाम…
आगरा—मथुरा हाइवे पर थाना फरह क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के सामने हाइवे पर बुधवार दोपहर एक एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटने के कारण एलपीजी सिलेंडर बिखर गए. इससे ट्रक के पीछे चलने वाले वाहन जहां दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए तो वहीं वाहन चालकों में दहशत फैल गई. ट्रक पलटने के करण नेशनल हाइवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को एक ओर किया, जिसके बाद वाहनेां का आवागमन सुचारू हुआ. आगरा आ रहा था ट्रकबुधवार दोपहर करीब एक बजे सचदेवा कॉलेज के पास रिफाइनरी से एलपीजी सिलेंडर भरकर आगरा के फतेहाबाद ट्रक जा रहा था. इसमें करीब 400 घरेलू सिलेंडर भरे थे. जानकारी के अनुसार ट्रक के सामने अचानक कोई वाहन आने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. इससे सिलेंडर भी हाइवे पर बिखर गए. गनीमत रही कि कोई सिलेंडर फटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.