आगरालीक्स…आगरा में समर वेकेशन होने वाला है खत्म, 1 जुलाई से खुल जाएंगे सभी स्कूल..बच्चों के साथ पेरेंट्स को होने लगी चिंता, होमवर्क करा रहे कम्पलीट…काउंटडाउन शुरू
15 मई से स्कूलों में शुरू हुए समर वैकेशन अब जल्द ही खत्म् होने वाले हैं. अगले सप्ताह यानी एक जुलाई से आगरा के सभी कान्वेंट, मिशनरीज और सरकारी स्कूल खुल जाएंगे. ऐसे में इसको लेकर बच्चों के साथ पेरेंट्स को भी चिंता होने लगी है. स्कूलों की ओर से मिला होमवर्क पूरा कराने के लिए पेरेंट्स जुट गए हैं. किसी को चार्ट बनाने हैं तो किसी को कई सारे क्राफ्ट्स.स्कूलों में भी तैयारियां
इधर स्कूलों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है. एक जुलाई से सभी स्कूल खुल जाएंगे. ऐसे में बच्चों का होमवर्क पूरा करने के साथ ही उनका हाफ ईयरली कोर्स पूरा कराया जाएगा. स्कूलों की ओर से पेरेंट्स को मैसेज भेजे जाने लगे हैं.