Sunday , 28 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Highest proposed circle rate of shops in Subhash bazar and Seth Gali…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Highest proposed circle rate of shops in Subhash bazar and Seth Gali…#agranews

733

आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड, संजय प्लेस और सदर से भी महंगी दुकान कहां हैं, यह जानकारी आप चौंक जाएंगे. दुकान की कीमत 1.95 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर

आगरा में सबसे महंगी दुकानें कहां होंगी, जब यह बात आएगी तो लोग अक्सर एमजी रोड, संजय प्लेस या फिर सदर का नाम लेंगे लेकिन यह जानकार आपको हैरानी हो जाएगी कि आगरा में सबसे महंगी दुकानें न तो एमजी रोड पर हैं और न ही संजय प्लेस और सदर..सबसे महंगी दुकानें सुभाष बाजार, सेठ गली में है. यह जानकारी आगरा में आठ साल बाद जमीन के सर्किल रेट बढ़ाए जा रहे हैं. इससे पहले 2017 में सर्किल रेट बढ़े थे, अब 2025 में सर्किल रेट प्रस्तावित किए गए हैं. इस पर 2 जुलाई तक आपत्ति मांगी गई हैं. एडीए वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला का मीडिया से कहना है कि सात दिन में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 15 जुलाई से नए सर्किल रेट जारी कर दिए जाएंगे.

दुकान के रेट
सेठ गली — 1.95 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.30 लाख प्रति वर्ग मीटर
सुभाष बाजार — 1.95 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.30 लाख प्रति वर्ग मीटर
मीनाक्षी कॉम्पलैक्स, बेलनगंज — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
मोती गंज — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
हाथी घाट — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
कसेरट बाजार — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर
बेलनगंज — 1.50 लाख प्रति वर्ग मीटर (प्रस्तावित दर), वर्तमान में 1.00 लाख प्रति वर्ग मीटर

एमजी रोड पर हरीपर्वत से नालबंद चौराहे तक, 2017 में 85000 और 2025 में 127000
दिल्ली गेट से नवल किशोर नर्सिंग होम तक, 2017 में 80000, 2025 में 120000
संजय प्लेस से आजाद फिलिंग स्टेशन से यस बैंक तक 2017 में 95500 रुपये, 2025 में 143000
लोहामंडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे तक 2017 में 64000, 2025 में 96000
हाईवे पर लायर्स कॉलोनी से सूर्या अपार्टमेंट तक 2017 में 5500 से अब 2025 में 82000
सुभाष पार्क से पंचकुइयां चौराहा तक 2017 में 55000 से अब 2025 में 82000

व्यावसायिक संपत्तियों की दर
सुरेश प्लाजा में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 123000 से अब 184000
विनायक मॉल में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 123000 अब 2025 में 184000
नेहरू नगर अपार्टमेंट में दुकान का कारपेट एरिया 2017 में 73500 अब 2025 में 99000 रुपये
नेहरू नगर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान में कारपेट एरिया 2017 में 95000 अब 2025 में 128000
रेट प्रति वर्ग मीटर में हैं

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Taj Mahal News: Scorpion sting 13 year old in Taj Mahal

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ताजमहल में बच्चे ने शू कवर पहना, बिच्छू...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Cancer Surgeon loses Rs 75000 in alleged cyber fraud

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन से ठगी, कैंसर की जांच...

बिगलीक्स

Agra ADA News: Two coaching & two Library seal

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लखनऊ आग हादसे के बाद एडीए ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain in Midnight in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधी रात को बारिश, जानें आज कैसा रहेगा...

error: Content is protected !!