आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा की रात में कीजिए ताजमहल का दीदार. पांच दिन होगा रात्रि दीदार. 8 स्लॉटों में 50—50 पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश. चमकी को देखने का मिलेगा मौका
शरद पूर्णिमा की रात को चांदी की रोशनी में ताजमहल का दीदार करने का क्रेज पर्यटकों में हमेशा से छाता रहा है. इस बार भी इसका जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चांद की रोशनी में ताज का दीदार पर्यटक कर सकेंगे. पर्यटकों को रात 8 बजे से 12 बजे तक आट स्लॉटों में ताजमहल का दीदार कराया जाएगा और इसके लिए आनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई हैं.
हाल ये है कि 24 से 26 अक्टूबर तक यानी तीन दिन सभी 1200 टिकट आनलाइन बुक हो चुके हैं. 274 अक्टूबर के पहले स्लॉट के सभी 50 टिकट भी बुक कर लिए गए हैं. 28 अक्टूबर की बुकिंग भी शुरू हो गई है. रात्रि दीदार के लिए पर्यटकों को रॉयल गेट के पास बने वीडियो प्लेटफार्म से ताजमहल देखने का मौका मिलेगा.
जानिए रात्रि दीदार के टिकट
भारतीय पर्यटक 510 रुपये
विदेशी पर्यटक 750 रुपये
15 वर्ष तक के बच्चे का टिकट 500 रुपये
ताज व्यू प्वाइंट से भी कर सकते हैं ताज का दीदार
ताजमहल के रात्रि दीदार पर टिकट न मिलने पर पर्यटक मेहताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट से भी चांदनी रात में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं. यहां भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 200 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रुपये है.