आगरालीक्स…आगरा में गुप्त नवरात्रि पर दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार. पांच दिन प्राण प्रतिष्ठा सहित होंगे भव्य आयोजन…पूरा बालाजी नगर सजाया…
गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर बालाजी नगर स्थित दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है. यह काम बालाजी युवा मंडल की ओर से किया जा रहा है. गुप्त नवरात्रि के पांच दिन यानी यहां माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा सहित कई भव्य आयोजन होंगे. इन आयोजनों को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और पूरे बालाजी नगर को सजाया गया है.केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार का ध्यान भले ही मंदिरों की तरफ हो लेकिन बालाजी नगर स्थित दुर्गा मंदिर के जीर्ण—शीर्ण होने की ओर जनप्रतिनिधियों का कोई सहयोग नहीं मिला. ऐसे में बालाजी नगर वासिायों ने स्वयं ही मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया. दिन रात मंदिर का काम चला और उसे भव्य और दिव्य रूप प्रदान करने का काम चलता रहा. अब 29 जून, रविवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है, इसको लेकर बालाजीनगर वासियों में उत्साह है और पूरे बालाजीनगर को सजाया गया है. यह जानकारी महावीर प्रसाद अग्रवाल द्वारा दी गई. उन्होंने बताया कि 29 जून से 4 जुलाई तक भव्य आयोजन होंगे और हवन एवं भंडारा भी किया जाएगा.
यह होंगे कार्यक्रम29जून - चौकी निर्माण
30जून - देवताओं का आवाहन, जलदिवस
1 जुलाई - अन्नादिवस, पुष्पादिवस
2 जुलाई - फलदिवस, धूपदिवास, शयनदिवस
3 जुलाई - नगर भ्रमण
4 जुलाई- हवन एवम भंडारा
कार्यक्रम का समय सुबह 8:30am से 11:30am तक रहेगा।