आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने दंत चिकित्सा की नई तकनीकों और उपकरणों पर की चर्चा. कार्यशाला में देश—विदेश के विशेषज्ञों ने लिया भाग..
होटल होलीडे इन में रविवार दंत चिकित्सकों की एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस कार्यशाला की विशेष बात यह रही कि इसमें विश्वविख्यात इटली के डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान (लेक्चर) दिया गया, जिसमें दंत चिकित्सा की नवीनतम तकनीकों और उपकरणों पर गहन चर्चा हुई। इस कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. कुशल सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान उन्नत तकनीकों, आधुनिक इक्विपमेंट्स और उनके क्लिनिकल अनुप्रयोगों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ, जिससे उपस्थित चिकित्सकों को अपने व्यावसायिक ज्ञान में महत्वपूर्ण वृद्धि करने का अवसर मिला।इस अवसर पर आगरा की प्रतिष्ठित चिकित्सक हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उपस्थित डॉक्टरों में डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. शिखा शाह, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र दुबे, डॉ. एच. नकवी, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. मनोज यादव, डॉ. कुशाल सिंह यादव, डॉ. यूनुस खान (अध्यक्ष, आईडीए आगरा), डॉ. एस. लोधी (सचिव, आईडीए आगरा) रहे। कार्यशाला में न केवल ज्ञानवर्धन का अवसर प्रदान किया, बल्कि चिकित्सकों को आपसी संवाद और नेटवर्किंग का भी शानदार मंच दिया। इस आयोजन को दंत चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।