आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट शुरू. यूपी की पहली यूनिट जहां, मां के साथ होगा नवजातों का इलाज. 20 बेड की यूनिट…जानिए क्या होगा खास
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से अच्छी खबर आई है. सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट को शुरू कर दिया गया है. यह यह एनएचएम के माध्यम से ,यह यूनिट (MCH) ब्लॉक में सेकंड फ्लोर पर स्थापित हुई है. यह उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज में प्रथम यूनिट है जो स्थापित एवं क्रियाशील हुई है.इस संबंध में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस यूनिट का मुख्य उद्देश्य यह है, कि जिन नवजात शिशु को इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत नहीं है और जो बीमारी है, उसकी वजह से अस्पताल में रखने की आवश्यकता है. ऐसे मरीजों का इलाज उनकी मां के साथ ही किया जाता है. ऐसा पाया गया है कि किसी नवजात का इलाज यदि मां के साथ किया जाए तो उसका बच्चों के ऊपर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उसकी जो बीमारी है उसके ठीक होने की संभावना ज्यादा हो जाती है.
20 बेड की यूनिट
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की यह यूनिट आज से एसएन मेडिकल कॉलेज में शुरू हो गई है. यह 20 बेड की यूनिट है जिसमें मदर के लिए साथ ही बच्चे के रहने (यूनिट ) की व्यवस्था भी साथ में है. यह यूनिट पूरी तरह से एयर कंडीशन है, साथ ही इसमें मनोरंजन एवं मां के एजुकेशन के लिए TV की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही यूनिट में वार्मर और फोटोथेरेपी की भी व्यवस्था है. एसएन मेडिकल कॉलेज में यह यूनिट स्थापित होने से अनेकों मरीजों को लाभ मिलेगा.