आगरालीक्स…Agra News: आगरा कॉलेज की बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश की मेरिट जारी, देखें सूची। ( Agra News: Agra College BA & Bsc Admission 2025 merit lisr declare#Agra )
आगरा कॉलेज, आगरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट जारी की गई है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के अनुसार, प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से शुरू हो रही है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. मृणाल शर्मा के अनुसार बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पात्र एवं ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु दिनांक 04 जुलाई 2025 (सामान्य वर्ग) तथा 05 जुलाई 2025 (आरक्षित वर्ग – EWS, OBC, SC/ST) को आमंत्रित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को प्रातः 10:00 बजे तक पं. गंगाधर शास्त्री भवन में उपस्थित होना अनिवार्य है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत बी.एससी. प्रथम वर्ष (गणित एवं जीवविज्ञान वर्ग) हेतु प्रथम कट ऑफ मेरिट सूची जारी की गई है। सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग का आयोजन दिनांक 07 जुलाई 2025 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक जीएसबी हॉल में किया जाएगा।
श्रेणी मेरिट अंक काउंसलिंग तिथि स्थान
सामान्य (OPEN) 59.20 दिनांक 07-07-2025 जीएसबी हॉल, आगरा कॉलेज
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 57.40 दिनांक 07-07-2025 जीएसबी हॉल, आगरा कॉलेज
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 45.80 दिनांक 07-07-2025 जीएसबी हॉल, आगरा कॉलेज
अनुसूचित जाति (SC) 45.00 दिनांक 07-07-2025 जीएसबी हॉल, आगरा कॉलेज
बीए
सामान्य (OPEN) 60 दिनांक 04-07-2025 प. गंगाधर शास्त्री भवन, आगरा कॉलेज
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 53.20 दिनांक 05-07-2025 प. गंगाधर शास्त्री भवन, आगरा कॉलेज
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 45.20 दिनांक 05-07-2025 प. गंगाधर शास्त्री भवन, आगरा कॉलेज
अनुसूचित जाति (SC) 44.20 दिनांक 05-07-2025 प. गंगाधर शास्त्री भवन, आगरा कॉलेज
ये दस्तावेज साथ लाएं
हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र (जहाँ लागू हो)
स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate)
चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म (कॉलेज वेब पोर्टल से)
समर्थ पोर्टल की प्रति
₹425/- की शुल्क रसीद
दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ
अन्य संबंधित दस्तावेज