आगरालीक्स….Agra News: आगरा में बारिश में छुट्टी के बाद बच्चों को बिठाने के बाद वैन नाले में गिरी, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने बच्चों को निकाला, अस्पताल में भर्ती। ( Agra News: School van falls in drain, 10 student rescue#Agra )
आगरा के सेंट जॉर्जेज कॉलेज सेकेंड यूनिट, पुराना रघुनाथ टॉकीज मार्ग पर बुधवार दोपहर में स्कूल की छुट्टी हुई। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई। बच्चों को वैन में बिठाने के बाद चालक बैग रखने लगा। इस दौरान हैंड ब्रेक हट गया और वैन पीछे की तरह जाने वाली, पीछे बड़ा खुला नाला है, वैन नाले में गिर गई उसका आधा हिस्सा नाले और आधा हिस्सा बाहर रह गया।
चीख पुकार के बीच बच्चों को निकाला बाहर
चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए उन्होंने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को स्थानीय लोगों ने केपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। संस्था के लोग भी पहुंच गए हैं।