आगरालीक्स…आगरा में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा. बालाजी नगर, कमला नगर के मंदिर में विराजित होंगी माता रानी…जगह—जगह स्वागत…देखें वीडियो
बालाजी नगर युवा मंडल द्वारा गुरुवार को माँ दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। माता रानी का जगह जगह पुष्प वर्षा कर और लोगों के जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलायें एवम पुरष नाचते और माता के गीत गाते हुए चल रहे थे। बालाजी नगर, कमला नगर में पिछले दिनों से दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । गुप्त नवरात्रि में माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। महावीर प्रसाद अग्रवाल ने बताया पाँच दिवसीय आयोजन के दौरान गुरुवार को माता रानी की शोभायात्रा निकाली गई। शरद माहेश्वरी ने कहा कि पूरे नगर को सजाया गया है। टीका लगाकर पट्टिका पहनाकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। गौरव अग्रवाल ने कहा कि माता रानी कल मंदिर में विराजमान होंगी। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अमित बंसल ने बताया कि प्रतिदिन शाम की भजन संध्या माता की अद्भुत झांकी का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में अमित बंसल, शरद माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, विपुल सिंघल, उमेश यादव, दीपक माहेश्वरी, के के गर्ग, मनीष अग्रवाल, अजीत सिंह, गुड्डू अग्रवाल, विजय गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, सौरभ महेश्वरी मौजूद रहे।