आगरालीक्स…आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा. पत्नी ने परिचित के साथ मिलकर की थी हत्या….
आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव दुलारा में युवक की मौत का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने हत्या में मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया है. महिला ने अपने एक परिचित के साथ पति की हत्या की थी. पुलिस आरोपी परिचित को अरेस्ट किया है. महिला उसे मुंह बोला भाई बोलती है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं. जमीन अपने नाम करने के लिए हत्या की है.आत्महत्या का रचा था ढोंग, रोना—धोना भी मचाया था पत्नी ने
पुलिस के अनुसार गांव दुलारा में रहने वाले सुरेश की पांच जुलाई की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पत्नी ने आत्महत्या करने का ढोंग रचा था. पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें चोट के निशान पाए गए जिससे हत्या का खुलासा हुआ.