Tuesday , 21 April 2026
Home यूपी न्यूज UP News: Demand for death penalty for Changur Baba who converts girls by trapping them…#agranews
यूपी न्यूज

UP News: Demand for death penalty for Changur Baba who converts girls by trapping them…#agranews

488

यूपीलीक्स…यूपी में धर्मांतरण के लिए लड़कियों की बन रही थी रेट लिस्ट. छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन अरेस्ट. 40 देशों में फैला इसका नेटवर्क, 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला….जानिए लड़कियों को कैसे फंसाता था ये नेटवर्क

  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान ने की मांग,छांगुर बाबा को मौत की सजा दी जाए’
  • कहा— हमारी बेटियां जबरन धर्म परिवर्तन की जहरीली विचारधारा का परीक्षण करने की प्रयोगशाला नहीं
  • यूपी में धर्मांतरण के लिए 14 से 16 साल की लड़कियों को फंसाया जा रहा था. इनकी रेट लिस्ट बनाई जा रही थी. नाम बदलकर युवाओं को इन लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए बाकायदा पूरी प्लानिंग की जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में बलरामपुर से छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को अरेस्ट किया है और इसके पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी की जा रही है. मंगलवार को छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चला. इस घटना पर उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में जमालुद्दीन के कृत्यों की निंदा करते हुए इसे “सुनियोजित साजिश“ बताया और कहा कि “हमारी बेटियां जबरन धर्म परिवर्तन की जहरीली विचारधारा का परीक्षण करने की प्रयोगशाला नहीं हैं.

    उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने धर्म परिवर्तन गिरोह के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के लिए मौत की सजा की मांग की है, जमालुद्दीन को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने बताया कि जमालुद्दीन पर कई समुदायों की लड़कियों को निशाना बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए ’रेट लिस्ट’ बनाने का आरोप है. इस चौंकाने वाले खुलासे से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है। उन्होंने बच्चियों के गायब होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के केस बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं, पता नहीं चलता की खोल ओढ कर ऐसे भेड़िये इन्सान के रूप में कहां बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी कामयाबी है कि इतना बड़ा गुर्गा मिला है, जो अपनी जाति और अपनी धर्म के नाम पर कलंक हैं, ऐसे लोग समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि है, क्योंकि यह नहीं जानता की यह उ0प्र0 में बैठा है, जहां के मुख्यमंत्री इतने पावरफुल हैं, यहां कोई किसी महिला के ऊपर आंख उठाकर भी देखता हैं तो उन पर बुल्डोजर चल जाते हैं, ऐसे लोग यदि जमीन के अन्दर भी घुस जायेंगे तो निकालकर बाहर कर दिए जायेंगे.

    40 देशों में नेटवर्क, 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला
    उन्होंने कहा कि इसका सौ करोड़ का ट्रान्जेक्शन मिला है और 40 देशों में इसके कान्टैक्ट मिले हैं, जो कि 40 देशों में इस तरह के लोग काम कर रहे हैं, इनका बहुत बड़ा नेटवर्क है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऐसे गुर्गे, जितने भी इनके द्वारा जाल बिछा हुआ था, ये सब जल्दी की कानून के सिकंजे में होंगे. उन्होंने बताया कि इनके गुर्गे में जो लड़के काम कर रहे हैं वे हिन्दुओं के नाम रखते हैं, हाथों में कलावा पहनते हैं, जो बच्चियों को गुमराह करते हैं.

    उन्होंने बताया कि 14-15 साल उम्र की बहुत ज्यादा तादाद में बच्चियां हैं, जिन्हें गुमराह करके पैसे देकर धर्मान्तरण किया जा रहा है. ऐसे लोग समाज में गन्दगी फलाने का काम कर रहे हैं, जैसे ब्राम्हण, क्षत्रीय की बच्चियां हैं. उनको 14-14 लाख व 15-15 लाख रूपये दे रहें हैं और दलित समाज की बच्चियां हैं उनको 10-10 लाख से 12-12 लाख रूपये दे रहे हैं. उन्होंने मीडिया के माध्यम से ऐसे बच्चियों के अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने बच्चियों का ध्यान रखें कि वे कहां जा रही हैं, क्या कर रहीं हैं, उनके रहन सहन, पहनावे में यदि बदलाव दिख रहा है तो अभिभावक जरूर पता करें की बच्चे के पास इतनी सारी सुविधायें कहां से आ रही हैं इस पर भी ध्यान दें. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए चाहे जो भी कदम उठाना पड़े उठाया जायेगा, इसके लिए महिला आयोग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.

    Written by
    Agraleaks Team

    AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

    Related Articles

    यूपी न्यूज

    UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

    आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

    यूपी न्यूज

    UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

    यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

    यूपी न्यूज

    UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

    यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

    यूपी न्यूज

    Agra News: 27 IPS officers from 13 districts, including Agra ACP Akshay Mahadik, have been transferred

    आगरालीक्स…आगरा के एसीपी महादिक अक्षय संजय सहित 13 जिलों के 27 आईपीएस...

    error: Content is protected !!