आगरालीक्स…मुख्यमंत्री योगी की मां का निधन. सारे कार्यक्रम रद्द कर पैतृक गावं के लिए हुए रवाना. अंतिम संस्कार कल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उनके निधन की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने अपने पूर्व निर्धाथ्रत कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते होकर सीधे उत्तराखंड अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए हैं. यहां वह अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे अंतिम संस्कार रिषीकेश के संपूर्णानंद घाट पर शनिवार को किया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी 89 वर्ष की थी. शुक्रवार को पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उनके मां के निधन पर शोक जताया है.