आगरालीक्स…आगरा बारिश से हुआ तरबतर. 24 घ्ंटे में 82 एमएम बारिश हुई. दोपहर को कई इलाकों में तेज बारिश तो कई जगह बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहाना…जानें आगे बारिश का पूर्वानुमान
आगरा में बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. काले घने बादलों का डेरा आज भी लगा रहा. आज गुरुवार को भी दोपहर को कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो कई इलाकों में बूंदाबांदी होती रही. बारिश के होने से लोगों को उसमभरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक आगरा में 82 एमएम बारिश दर्ज की गई है. वहीं गुरुवार को भी अच्छी बारिश हुई है और शाम को भी घने काले बादलों का डेरा लगा हुआ है.आईएमडी के अनुसार आगरा में तीन दिन बारिश के आसार हैं. अच्छी बारिश हो सकती है. इसका असर तापमान पर हुआ है. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 10/07/25) 29.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/07/25) 25.2
Departure from Normal(oC) -2.5