आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में बड़ी कार्रवाई, 5 हजार लीटर दूध नाले में बहाया. आपके घर पहुंच रहा दूध कितना ठीक जानें…
आगरा में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही जारी है. कागारौल में दो बच्चों की मौत के बाद से लगातार एक्शन लिया जा रहा है. शनिवार को एफएसडीए ने मिलावट के संदेह पर एक टैंकर में भरे 5 हजार लीटर दूध जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार थी को नष्ट कराया और उसे नाले में बहा दिया.शनिवार को आगरा-बाह रोड ग्राम अरनौटा थाना बसई अरेला, आगरा पर सुबह लगभग 9 बजे कैलारस जनपद मुरैना मप्र से आगरा को लाये जा रहे एक दुग्ध टैंकर वाहन सं UP80GT8088 को संदेह के आधार खाद्य सचल दल द्वारा पर रोका गया. वाहन में मौजूद चालक रविन्द्र रावत ग्राम चौकरिया का पुरा, थाना रामपुर कलां जनपद मुरैना ने पूछताछ करने पर बताया कि टैंकर में सप्रेटा दूध की लगभग 5000 ली० मात्रा भंडारित है जिसे वह त्यागी दुग्ध डेयरी, कैलारस मुरैना मप्र से जनपद आगरा विक्रय हेतु लाया है. उसने बताया कि उक्त डेयरी के मालिक सुखेन्द्र त्यागी, ग्राम दिवेरा शेखपुर मुरैना है।
एफएसडीए की टीम ने भंडारित दूध थर्मोस्टेट टैंकर परिवहित न किये जाने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत मिलावटी /अपमिश्रित होने के संदेह के आधार पर खाद्य सचल द्वारा उक्त टैंकर से दो दूध के नमूने जांच हेतु संग्रहित किये गये है तथा भंडारित दूध कीमत लगभग रू0 1,25,000/- को मौके पर ही नष्ट करा दिया है. कार्यालय में प्राप्त अभिसुचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। महेंद्र श्रीवास्तव के आदेशानुसार उक्त सचल दल में जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह परमार, कृष्ण चंद्र पटेल एवं राकेश कुमार-।। सम्मिलित थे. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी.
कागारौल में दो बच्चों की हुई है मौतकागारौल में डेयरी दूध पीने से दो बच्चों की मौत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जगनेर रोड स्थित बच्चू की डेयरी पर छापा मारा था. यहां जांच के लिए दूध के दो नमूने भी लिए थे. करबला निवासी पशु व्यापारी भूरा के 11 महीने के बेटे अवान और 2 साल की बेटी माहिरा की बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. दोनों को मां मुस्कान ने दूध पिलाकर सुलाया था. रात तकरीबन 12 बजे बेटे में हरकत न होने पर मां ने शोर मचाया. इस पर परिजन जाग गए। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे. अवान की पहले ही जान चली गई थी. माहिरा की भी इलाज के दाैरान सांसें थम गईं. इस हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने जांच की. फाॅरेंसिक टीम ने दूध का सैंपल लिया है.