आगरालीक्स…आगरा में 18 लाख के मोबाइल चोरी कर ले गए चोर. मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर घुसे और ले गए 70 मोबाइल…सीसीटीवी में कैद हुए चोर
आगरा में मोबाइल चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना जगदीशपुरा के अवधपुरी कॉलोनी में देर रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया और शटर तोड़कर अंदर घुस गए. चोर दुकान के अंदर से 18 लाख रुपये के 70 मेाबाइल चोरी कर ले गए हैं. वारदात की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हैं. जिनमें दो चोर नजर आ रहे हैं.सुबह जब दुकान स्वामी अपनी दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो पूरी दुकान खाली थी, मोबाइल गायब थे. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. सीसीटीवी चेक किए तो दो चोर रात करीब दो बजे शटर तोड़ते और मोबाइल समेटते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस के अनुसार चोरों ने सब्बल का इस्तेमाल किया. पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की है.