मथुरालीक्स…उफ, दुखभरा…शादी की पहली एनिवर्सरी पर एक्सीडेंट में पति की मौत, एक दिन पहले पत्नी ने बेटी को दिया है जन्म…
आगरा के मथुरा जिले से एक दर्दनाक और दुखभरी खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है. शादी की पहली एनिवर्सिरी पर ही पति की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. एक दिन पहले ही पत्नी ने बेटी को भी जन्म दिया है, घर में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया. हादसे पर पूरा गांव रो पड़ा. मथुरा के सौंख में शनिवार रात को एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त मनीष के रूप में हुई. हादसे में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक घर लौट रहा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया. 12 जुलाई को मनीष की शादी की पहली सालगिरह थी और उसी दिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही मनीष की पत्नी उषा ने हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है. परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन शनिवार को मनीष की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं. विधवा हुई बहू का हाल देखकर पूरा गांव रो पड़ा.