हाथरसलीक्स…रोडवेज बस की टक्कर ने बाइक को मारी टक्कर. आधा किलोमीटर तक घसीटा, बाइक के साथ बस में लगी आग…बाइक सवार की मौत
आगरा—अलीगढ़ रोड पर बीती रात एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचल दिया. बाइक सवार की मौत् हो गई लेकिन बस करीब आधा किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई. इससे बाइक में आग लग गई और आग बस में पहुंच गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया, वहीं रोडवेज बस चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संज्ञान में लिया और जांच की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि बाइक में आग लगने से आग बस में भी लग गई. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और अन्य गाड़ियों से भेजा गया. बाइक सवार की मौत हो गई है, पहचान नहीं हो पाई है. श्व को मोर्चरी पर भेज दिया गया है.