आगरालीक्स:…आगरा के यमुना पार में 412.94 करोड़ रुपये से ओवर हैड टैंक, जलाशय के निर्माण की अनुमति मिली, नहीं रहेगा पानी का संकट।
आगरा के यमुना पार में पानी की समस्या है, लोगों को टैंकर से पानी लाना पड़ता है। भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह द्वारा लंबे समय से यमुना पार में जलापूर्ति के लिए ओवर हैड टैंक, जलाशय का निर्माण करने की मांग की जा रही है, इस प्रोजेक्ट को अनुमति भी मिल गई लेकिन एक कंपनी के कोर्ट चले जाने के बाद मामला अटक गया था।
15 दिन में काम हो जाएगा शुरू
अमृत योजना 2.0 के तहत प्रस्तावित आगरा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत 412.94 करोड़ रुपये से ट्रांस यमुना जोन एक और दो में ओवर हैड टैंक, जलाशय के निर्माण का कार्य 15 दिन में शुरू हो सकता है। इससे यमुना पार के 11 वार्डों में पानी की सप्लाई हो सकेगी। इससे ट्रांस यमुना कॉलोनी के साथ ही कालिंदी विहार, नुनिहाई, नाउ की सराय, शाहदरा, एत्माउददौला, फाउंड्री नगर, सीता नगर, नगला रामबल, फाउंड्री नगर, कछपुरा, पीलाखार, इस्लाम नगर, सती नगर में पानी की सप्लाई होगी।