आगरालीक्स:…Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में आगरा के युवक उनके दो पुत्र सहित छह की मौत, मचा कोहराम। ( Agra News: Man, His two son & three other died in road accident on Yamuna Expressway#Agra)
आगरा के बासोनी के रहने वाले धर्मवीर अपने बेटे रोहित, आर्यन और महोबा के रहने वाले दलवीर सहित आठ लोग नोएडा आगरा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे से ईको कार से आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बदलेव क्षेत्र में ईको कार को शनिवार सुबह वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में छह की मौत
हादसा इतना भीषण था कि ईको कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय एक्सप्रेस वे पर वाहन भी कम थे, पुलिस ने ईको कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, हादसे में धर्मवीर उनके बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई। इसके साथ ही महोबा के रहने वाले दलीवर, उनके भाई पारस और एक अन्य की मौत हो गई। हादसे में छह की मौत से कोहराम मच गया है।
ईको कार में आठ लोग सवार थे, हादसे में धर्मवीर की पत्नी सोनी और पुत्री पायल घायल हो गईं हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।