Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News (Video): Agra ATS burst religious conversion racket, 10 arrested…#agranews
बिगलीक्स

Agra News (Video): Agra ATS burst religious conversion racket, 10 arrested…#agranews

652

आगरालीक्स…आगरा में पंजाबी परिवार की दो बहनों के लापता होने पर खुला धर्मांतरण रैकेट. खंदारी कैम्पस में पढ़ रही जम्मू की छात्रा चला रही थी छांगुर बाबा जैसा रैकेट. आगरा के रहमान कुरैशी सहित 10 अरेस्ट…

आगरा में पंजाबी परिवार की दो सगी बहनों के लापता होने के बाद पुलिस जांच में धर्मांतरण का बड़ा रैकेट सामने आया है. आगरा एटीएस ने छह राज्यों में छापे मारे और आगरा के रहने वाले रहमान कुरैशी सहित 10 लोगों को अरेस्ट किया है. चर्चित छांगुर बाबा की तरह आगरा के खंदारी कैम्पस में पढ़ने वाली जम्मू की एक छात्रा इस रैकेट को चला रही थी. जांच में इस रैकेट के पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से कनेक्शन के संकेत मिले हैं. शनिवार को सभी आरोपियों को आगरा कोर्ट में पेश किया गया.

ये है पूरा मामला
आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले एक पंजाबी परिवार की दो सगी बहनों में से बड़ी बहन ने दयालबाग डीम्ड यूनिवर्सिटी से एमफिल किया है. 2021 में ये आगरा के खंदारी कैम्पस से पढ़ाई कर रही उधमपुर जम्मू कश्मीर की छात्रा खुशबू के संपर्क में आई. कुछ दिन बाद खुशबू अपने साथ बड़ी बहन को जम्मू ले गई. यहां उसका ब्रेनवॉश किया गया और धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया गया. इसी दौरान जम्मू में लैंडस्लाइड होने से युवती वापस आगरा अपने घर आ गई. इसके बाद घर लौटने पर उसने हिंदू परंपराओं के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया और वह कट्टर इस्लामी विचारधारा को अपनाने का प्रयास करने लगी.

मार्च में दोनों बहनें हो गईं गायब
इसी वर्ष मार्च में सदर क्षेत्र के पंजाबी परिवार की दोनों बहनें गायब हो गईं. इनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई. इसके बाद से पुलिस परिजनों के साथ तलाश में जुटी हुई थी. उनके सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले गए, जब जांच आगे बढ़ी तो धर्मांतरण का एक बड़ा रैकेट सामने आया.

आगरा पुलिस ने छह राज्यों में मारे छापे, 10 अरेस्ट
धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद जनपदीय पुलिस आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए 06 राज्यों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जो देश के विभिन्न राज्यों में विशेष तौर पर कम उम्र की लड़कियों को प्रलोभन, लव जिहाद एवं अन्य तरीकों से प्रभावित कर धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है. अवैध धर्मांतरण का यह Modus operandi, ISIS का सिग्नेचर स्टाइल है.

इनको किया गया अरेस्ट

  1. आयशा (एस.बी. कृष्णा) - गोवा
    II. अली हसन (शेखर रॉय) - कोलकाता
    III. ओसामा- कोलकाता
    IV. रहमान कुरैशी- आगरा
    V. अब्बू तालिब- खालापार, मुजफ्फरनगर
    VI. अबुर रहमान- देहरादून
    VII. मोहम्मद अली- जयपुर, राजस्थान
    VIII. जुनैद कुरैशी- जयपुर
    IX. मुस्तफा (मनोज)- दिल्ली X. मोहम्मद अली- जयपुर

पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से कनेक्शन के संकेत
डीजीपी पुलिस राजीव कृष्णा ने बताया कि अभी तक की प्रारम्भिक जांच में इस ग्रुप का सम्बन्ध PFI, SDPI एवं पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी होने के संकेत मिले है. जनपदीय पुलिस आगरा द्वारा की गयी इस उल्लेखनीय कार्यवाही में उत्तर प्रदेश की विशेषज्ञ एजेंसी एसटीएफ व एटीएस को भी सम्मिल्लित कर दिया गया एवं आवश्यकतानुसार अन्य राज्यों की पुलिस तथा केन्द्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

छांगुर बाबा का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लांच किया मिशन अस्मिता
डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि जीरो टालरेंस की इस नीति के तहत ही यूपी पुलिस न केवल 25 करोड़ लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने में बल्कि सभी पर्व एवं त्यौहारों को शान्तिपूर्वक कराने में सक्षम है. सरकार के इन प्रयासों के क्रम में आने वाली विशिष्ट चुनौतियो का सामना करने के लिए यूपी पुलिस ने एक नया मिशन अस्मिता लॉन्च किया था जिसमें पूर्व में अवैध धर्म परिवर्तन के सिंडिकेट के 02 नामजद अभियुक्त 1-मो0 उमर गौतम पुत्र धनराज सिंह गौतम, 2-मुफ्ती जांहगीर आलम कासमी पुत्र ताहिर अख्तर को यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया
गया था. हाल ही में छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन के अवैध धर्म परिवर्तन के सिंडिकेट का यूपी एसटीएफ व एटीएस द्वारा पर्दाफाश करते हुए नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. यह अभियान जिहाद के नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय जिहादी फंडिंग प्राप्त करने, radicalization करने व राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने के उद्देश्य से लव जिहाद अवैध धर्मान्तरण, डार्क वेब व अन्य नेटवर्क के जरिए गम्भीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!