मथुरालीक्स…युवक की नृंशस हत्या, पहले गोली मारी और फिर ईंट से कुचला सिर. पहचान कर पाना भी हुआ मुश्किल. देखते ही परिजनों की निकल गई चीख
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक युवक की बेहरमी से हत्या की गई है. उसे पहले गोली मारी गई और फिर उसका सिर बुरी तरह से ईंट से कुचला गया. खून से सनी लाश शनिवार को जामुन के पेड़ के पास पड़ी मिली. चेहरे की हालत ऐसी थी कि पहचान कर पाना भी मुश्किल था. सूचना पर पहुंचे परिजनों की देखते ही चीख निकल गई. मृतक ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था. इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.मृतक युवक का नाम गौरव बताया गया है जो कि ईंट भट्टा पर ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट भरने का कार्य करता था. शुक्रवार को सुबह 10 बजे वह घर से कार्य के लिए निकला था लेकिन इसके बाद वो वापस नहीं लौटा. शनिवार सुबह उसका शव नगला फोदा रोड पर जामुन के पेड़ के नीचे खून से लथपथ मिला. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस पर आक्रोशित परिजनों ने सुरील कोतवाली का घेराव कर लिया.