आगरालीक्स…आगरा से तीन महीने पहले किडनैप हुए बच्चे का मर्डर. धौलपुर में हाइवे पर मिला शव. बदमाशों ने 80 लाख की फिरौती मांगी थी, 4 बार चिट्ठी भी भेजी..आगरा में यहां का रहने वाला था मासूम
आगरा के फतेहाबाद में रहने वाले 8 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई है. तीन महीने पहले बच्चे का अपहरण किया गया था. बदमाशों ने परिजनेां से 80 लाख की फिरौती मांगी थी और इसके लिए उनहोंने चार बार चिट्ठियां भी भेजी. फिरौती न मिलने पर बदमाशों ने मासूम की हत्या कर दी और उसका शव धौलपुर में प्लास्टिक के बोरे में बंद कर हाइवे किनारे जमीन में गाड़ दिया था. मनिया थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई यूपी पुलिस की निशानदेही पर की गई. शव को निकालकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है. 30 अप्रैल को हुआ था किडनैपफतेहााबद के रहने वाले विजय प्रताप पुत्र जगदीश ने 30 अप्रैल् को अपने 8 साल के बेटे अभय प्रताप के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. कुछ दिनों बाद परिजनों के पास 80 लाख की रुपये की फिरौती की मांग की गई. बालक का अपहरण करने के बाद आरोपी ने अलग—अलग नाम से करीब चार बार चिट्ठी भेजीकर परिजनों से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी और इस दौरान बालक की हत्या करने की धमकियां भी दी जा रही थीं. पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इसकी जांच शुरू की लेकिन तीन महीने बाद मुखबिर से मिले इनपुट पर सूचना मिली कि बच्चे की हत्या कर दी गई है और शव मनियां थाना क्षेत्र में हाइवे किनारेजमीन में गाड़ दिया गया है.