आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब आगरा ने मनाया अपना 87वां अधिष्ठापन समारोह. दीनदयाल अग्रवाल ने अध्यक्ष और जीतेन्द्र जैन ने ली सचिव पद की शपथ
रोटरी क्लब आगरा ने अपना 87वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया, जिसमें रो दीनदयाल अग्रवाल ने अध्यक्ष और रो जीतेन्द्र जैन ने सचिव पर की शपथ ली। मुख्य अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय बीजेपी लीडर संजय जोशी ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो दीन दयाल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब मानवीय सेवा, नेतृत्व विकास और सामाजिक संबंध के माध्यम से दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। रोटरी का पूरे विश्व से पोलियो उन्मूलन में विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान रामसरन मित्तल ने समाज सेवा के लिए 11 लाख रुपये का चेक हरी संसंग समिति को भवन निर्माण के लिए सौंपा। मुख्य अतिथि संजय जोशी ने रोटरी के कार्यों की सराहना की और सामाजिक संगठनों को अपनी भूमिका पर निरंतरता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन तुलिका बंसल और मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम संयोजक दिगंबर सिंह धाकरे ने संजय जोशी का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आगरा 1939 से निरंतर समाज में सेवा कार्य कर रहा है। इस दौरान आशीष अग्रवाल, डॉ अलोक मित्तल, उदित बंसल, राज मित्तल, राजीव लोचन भारद्वाज, विनोद गुप्ता, आशीष मित्तल, यार्तेंद्र गर्ग, संजीव अग्रवाल, मुकेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।