आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एक अपार्टमेंट में आठवीं मंजिला पर स्थित फ्लैट से गिरी कारोबारी की पत्नी, मौत, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Businessman wife falls from 8th floor, died#Agra)
आगरा के दयालबाग में पुष्पांजलि सीजंस मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर रात पुष्पांजलि सीजंस के ब्लॉक आटम की आठवीं मंजिल से कारोबारी की पत्नी नीचे गिर गईं।
125 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से मौत
अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल के फ्लैट से रात करीब एक बजे कारोबारी की पत्नी नीचे गिर गई। करीब 125 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से मौत हो गई। पत्नी के फ्लैट से नीचे गिरने की जानकारी कारोबारी को कुछ देर बाद हुई, रात डेढ़ बजे पत्नी के गिरने की जानकारी होने के बाद पुलिस भी पहुंच गई।
सहम गए अपार्टमेंट के रहने वाले परिवार
देर रात फ्लैट से कारोबारी की पत्नी की गिरकर मौत होने से अपार्टमेंट में रह रहे लोग भी सहम गए हैं। देर रात हुए हादसे की काफी संख्या में लोगों को सुबह जानकारी हुई।