आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कार पेड़ में जा घुसी, हादसे में श्री मनकामेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे परिवार की दो महिलाओं की मौत। ( Agra News: Two woman died after car hit tree in Bah Fatehabad road#agra )
आगरा में गुरुवार दोपहर 11.30 बजे फतेहाबाद रोड पर नयापुरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए और कार में घंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में दो की मौत
कार के पेड़ से टकराने से आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चंदवार गेट की रहने वाली चरण देवी और रम्पति की मौत हो गई। वहीं, कार सवार सुनीता पत्नी राधा मोहन गुप्ता,मंजू पत्नी राजेश निवासी आदर्श नगर फिरोजाबाद, आराध्या पुत्री राजेश, नोमी पत्नी साकेत तथा चालक पवन पुत्र महेश निवासी जैन मंदिर फिरोजाबाद घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।