मथुरालीक्स…हरियाली तीज पर स्वर्ण—रजत हिंडोले में दर्शन देंगे ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी. दिव्य दर्शनों के लिए वृंदावन पहुंचने लगे श्रद्धालु. सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पार्किंग भी जानें
वृंदावन के श्री ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी अपने भक्तों को हरियाली तीज पर स्वर्ण—रजत हिंडोले में दर्शन देते हैं. रविवार को हरियाली तीज पर भगवान के इन दिव्य दर्शनों के लिए आज से ही श्रद्धालुओं का आगमन वृंदावन में होने लगा है. ठाकुर जी के हिंडोला उत्सव की शुरआत उनके प्राक्टयकर्ता संगीत सम्राट स्वामी हरिदास ने साढ़े 500 साल पहले निधिवन राज मंदिर में की थी. ठाकुर जी को लता—पताओं से बने हिंडोला में बिठाकर स्वामी हरिदास लाड़—लउ़ाते थे. इसी परंपरा का निर्वहन उनके सेवायतों ने जारी रखा है.चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल तैनात, बाहरी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
हरियाली तीज से एक दिन पहले आज शनिवार से ही ही नगर के चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. आज और कल दो दिन नगर में बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी. चार जोन 18 सेक्टर में वृंदावन को बांटा गया है. 70 स्थानों पर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं. यहां पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी.
राधा रानी मंदिर बरसाना में 13 दिन तक स्वर्ण हिंडोले में दर्शन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के साथ ही बरसाना के राधा रानी मंदिर में श्री कृष्ण और राधा दर्शन देंगे, यह उत्सव 13 दिन तक चलेगा।