आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रेस्टोरेंट की 66 लाख बिक्री और 7.60 लाख दिखाई। हंगामा करने पर थाने में दी तहरीर।
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में जैन फास्ट फूड एंड रेस्तरां है। जांच उपायुक्त आकांक्षा शुक्ला ने खंड चार के उपायुक्त जितेंद्र कुमार और सहायक आयुक्त कमलेश तिवारी के साथ गुरुवार रात से जांच शुरू की। दो दिन चली जांच में सामने आया कि संचालक ने तीन महीने में 66 लाख की बिक्री की लेकिन 7.60 लाख रुपये ही दिखाए।
ग्राहकों से वसूला टैक्स
एस जीएसटी की टीम को जांच में ग्राहकों से 5 फीसदी टैक्स वसूलने के बाद भी टैक्स जमा न करने के दस्तावेज भी मिले हैं, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही यूपीआई से किए गए ट्रांसजेक्शन की भी जांच चल रही है। वहीं, रेस्टोरेंट की डीवीआर की जांच से यह आकलन लगाया जा रहा है कि औसत कितने लोग आते थे। टीम ने जांच के दौरान रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी पर व्यावधान डालने के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। रेस्टोरेंट संचालक संजीव कुमार जैन का मीडिया से कहना है कि विभाग अनर्गल पैसों की मांग कर रहा है, टीम के आने जाने का खर्चा मांगा जा रहा है किस्तों में बकाया कर जमा करने को तैयार हैं। इसके लिए अधिवक्ता से भी बात की है।