Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A case has been filed against the wife of the owner of Jain Fast Food and Restaurant in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A case has been filed against the wife of the owner of Jain Fast Food and Restaurant in Agra…#agranews

643

आगरालीक्स…आगरा में जैन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट के संचालक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज. एसजीएसटी की कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता व हंगामा करने के आरोप

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित जैन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट के संचालक की पत्नी के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया गया है. यह मुकदमा सहायक आयुक्त राज्य कर कमलेश कमलेश कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है जिसमें रेस्टोरेंट पर एसजीएसटी की कार्रवाई के दौरान संचालक की पत्नी पर अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने, वीडियो बनाकर अनर्गल आरोप लगाने की शिकायत दर्ज कराई गई है.

दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया है कि 24 जुलाई को शाम 08.30 बजे ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित M/S जैन फास्ट फूड एण्ड रेस्टोरैन्ट B- 279 मे राज्य कर विभाग विभाग (वि0 अनु0 शा०) की उपायुक्त आकांक्षा शुक्ला व जितेन्द्र सिह तथा जेपी वर्मा सहायक आयुक्त प्रशान्त कुमार गौतम, राज्य कर अधिकारी के साथ अपनी टीम के अन्य सदस्यों को लेकर पहुँचे. टीम द्वारा जीएसटी से सम्बन्धित जांच की जानी थी. टीम द्वारा फर्म स्वामी भी संजीव कुमार जैन को जांच के तथ्यों से भली भांति अवगत कराया गया.

संचालक की पत्नी ने सरकारी काम में डाली बाधा
टीम द्वारा विधि सम्मत तरीके से जाँच की जा रही थी, जाँच के दौरान फर्म से सम्बन्धित कम्प्यूटर, कम्प्यूटर के DVR आदि की जाँच के समय फर्म स्वामी की पत्नी द्वारा जाँच को वाधित करने के उद्देश्य से जाँच टीम के सदस्यों से अभद्रता की गई तथा सरकारी कार्य मे बाधा डाला गया. यही नहीं अनर्गल आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया गया. मौके से फर्म स्वामी (पति- संजीव कुमार जैन) को बाहर भेज दिया. कार्यवाही के दौरान लगातार हंगामा करती रही.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!