आगरालीक्स… आगरा पुलिस फेल है, वारदात दर वारदात हो रही हैं। पुलिस बदमाश की जगह गवाह के स्केच जारी कर रही है। इसकी शिकायत सीएम से की जाएगी, यह कहना है एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का। शनिवान को उन्होंने सर्किट हाउस में जनसमस्याएं सुनी, इसमें भी सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस की थी। उन्होंने कहा कि पुलिस क्राइम कंट्रोल में फेल है, क्योंकि सही तरह से काम नहीं किया जा रहा है।
एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि वे तीन दिन के लिए केरल के दौरे पर थे, वहां आठ दलितों की हत्या, 103 से दुष्कर्म हुआ है।केरल सरकार ने किसी को भी अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुआवजा नहीं दिया। तीन दिवसीय दौरे के बाद राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंप दी है। केरल में कई संगठनों ने राष्ट्रपति शासन की मांग की। यही हाल पश्चिम बंगाल में है। वहां भी एससी आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर जाएगी।
एसएन और जिला अस्पताल में कराया जाएगा सुधार
एक सवाल के जवाब में एससी आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की हालत चिंता जनक है, इसमें सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। आदर्श गांव टेहू में बीमारी फैलने के सवाल पर कहा कि वहां चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।