आगरालीक्स..आगरा में लायंस क्लब आगरा अपस्ट्रीम ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर. रक्तदान—महादान में निभाई भूमिका
रक्तदान महादान आपके द्वारा किए गए रक्तदान से लाखों व्यक्तियों की जिंदगी को बचाया जा सकता है. इसी उद्देश्य से लायंस क्लब आगरा अपस्ट्रीम द्वारा सोमवार को समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में सभी ने बढ़—चढ़कर भाग लिया और रक्तदान—महादान में अपनी भूमिका निभाई. इस अवसर पर प्रेसिडेंट लॉयन आशा सरीन, ला. अंकुर यादव, ला. रिचा पाराशर, डायरेक्टर अभिनय मोहन मौजूद रहे. पूर्व मंडलाध्यक्ष MJF लायन स्वाति माथुर द्वारा यह कैम्प आर्गनाइज्ड किया गया.