आगरालीक्स…आगरा के एसएन में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर लगा मुफ्त परीक्षण कैंप. आमजन को निशुल्क हेपेटाइटिस A, B, C और E की जांच प्रदान की गई
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ओपीडी परिसर में मंगलवार को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर निशुल्क परीक्षण कैम्प आयोजित किया गया. इसमें आमजन को निशुल्क हेपेटाइटिस A, B, C और E की जांच प्रदान की गई. माइक्रोबायोलॉजी विभाग, स्टेट रेफरेंसलैबोरेटरी द्वारा यह कैम्प आयोजित किया गया. हेपेटाइटिस जांच में पॉजिटिव पाए गए रोगियों की वायरल लोड परीक्षण एवं उपचार NVHCP के अंतर्गत टोटली फ्री उपलब्ध होगी.कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रशांत गुप्ता (प्रधानाचार्य) एवं डॉ. टीपी सिंह (उप प्रधानाचार्य) द्वारा किया गया. डॉ. आरती अग्रवाल (प्रभारी अधिकारी, SRL) ने बताया कि इस वर्ष की थीम “Hepatitis: Let’s Break It Down” आगामी वैश्विक अपील है कि अब वक्त आ गया है कि हेपेटाइटिस से जुड़ी हर बाधा—चाहे वह सामाजिक कलंक हो, जानकारी की कमी हो या स्वास्थ्य सेवा की पहुंच—को हम तोड़ें.
चिकित्सा जानकारी और सहभागिता
डॉ. सूर्य कमल वर्मा (प्रभारी अधिकारी, MTC) ने सकारात्मक (पॉजिटिव) रोगियों की इलाज प्रक्रिया और viral load टेस्टिंग पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रज्ञा शाक्य द्वारा रोगियों को हेपेटाइटिस के संभावित कारण और संक्रमण के संचरण संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही डॉ. अंकुर गोयल (विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. विकास कुमार (सह‑प्रभारी अधिकारी), डॉ. पारुल गर्ग, सहित अन्य प्रमुख अतिथियों ने रोग जागरूकता और स्वागत कार्यों में योगदान दिया।
इस कैंप में डॉ. रेनू अग्रवाल,डॉ. प्रीति भारद्वाज सहित कई चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने उपस्थित रोगियों को हेपेटाइटिस A और B,C,D,E व उनके संचरण, रोकथाम, परीक्षण व उपचार के महत्व पर जानकारी दी, साथ ही जूस एवं बिस्किट वितरित किए गए।