आगरालीक्स:… आगरा में रौद्र रूप में चंबल, जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा। हाई अलर्ट, गांवों में कराई जा रही मुनादी। ( Agra News: Chambal towards Flood level in Agra, Video#Agra)
कौटा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से आगरा में चंबल का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चंबल में खतरे का निशान 130 मीटर पर है, सुबह आगरा के पिनाहट और बाह क्षेत्र में चंबल का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है और लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। तेज उफान व तेज बहाव के साथ प्रति घंटा 20 सेंटीमीटर की रफ्तार से चंबल का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे कई गांवों के रास्तों पर पानी भरने लगा है।
38 गांवों को खतरा, कराई जा रही मुनादी
प्रशासन अलर्ट हो गया है, चंबल का जलस्तर बढ़ने से 38 गांवों को खतरा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है और चंबल से सटे गांवों में मुनादी कराई जा रही है।