मैनपुरीलीक्स… दर्दनाक, आगरा में भतीजी का बर्थडे मनाकर लौट रहे परिवार की कार का एक्सीडेंट, पांच की मौत, डिवाइडर से टकराने के बाद कार दूसरी लेन में पहुंची, ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। एक घायल। ( Mainpuri News : 36 year old Man, His wife, Two daughter & sister died after car hit divider#Mainpuri)
किशनी के गांव कैथोलि के रहने वाले 36 साल के दीपक चौहान का कन्नौज के छिबरामउ में आढ़त का काम है। दीपक के छोटे भाई का परिवार आगरा में रहता है, दीपक की भतीजी काव्या का जन्मदिन था, जन्मदिन मनाने के लिए दीपक पत्नी 34 साल की पूजा, 11 साल की बेटी आराध्या, नौ साल की बेटी आशी, चार साल की बेटी आर्या और बहन 50 साल की सुजाता के साथ कार से आगरा गए थे, बर्थडे मनाने के बाद शुक्रवार को आगरा से अपने घर लौट रहे थे।
जीटी रोड पर भरा था पानी, कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पहुंची
शुक्रवार दोपहर में आगरा से मैनपुरी में पहुंच गए यहां जीटी रोड पर पानी भरा हुआ था। इससे डिवाइडर दिखाई नहीं दे रहे थे और कार चलाने में परेशानी हो रही थी अचानक से कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पहुंच गई। उसी दौरान एक ट्रक आ गया ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में पांच की मौत
हादसे में दीपक, उनकी पत्नी पूजा, बेटी आशी, आर्या और बहन सुजाता की मौत हो गई, बेटी आराध्या घायल है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।