Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: National Rimfire and Air Rifle Benchrest Shooting Championship 2025 starts with a bang in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: National Rimfire and Air Rifle Benchrest Shooting Championship 2025 starts with a bang in Agra…#agranews

422

आगरालीक्स…आगरा में गूंजी निशानों की गूंज, नेशनल रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का शानदार आगाज़. देशभर से 103 प्रतिभागियों की भागीदारी

शुद्ध एकाग्रता, सटीक निशाना और युवा जोश, इन तीनों का अद्भुत संगम बना आगरा, जहां राष्ट्रीय स्तर की रिमफायर एंड एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत जबरदस्त उत्साह और तकनीकी परिष्कार के साथ हुई। रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएबीएसएआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एयर राइफल बेंचरेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ 2 यूपी बटालियन एनसीसी, ताज रोड पर शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एनएस चारग ने शूटिंग कर एवं केक काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन भी किया गया।

ब्रिगेडियर एनएस चारग ने कहा कि बेंचरेस्ट शूटिंग युवा पीढ़ी के लिए अनुशासन, आत्मनियंत्रण और मानसिक संतुलन का अद्भुत साधन है। इस प्रकार के आयोजनों से देश को नई प्रतिभाएं मिलेंगी और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन होगा। आरएबीएसएआई के अध्यक्ष रजत विज ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली और तमिलनाडु से आए 130 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनमें से 35 एनसीसी कैडेट्स विशेष रूप से आगरा के हैं। उन्होंने कहा कि एयर राइफल शूटिंग मानसिक मजबूती और एकाग्रता विकसित करने का श्रेष्ठ माध्यम है। हमारा प्रयास है कि भारत इस क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाए।

महासचिव हिना विज ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों ने पहला राउंड शूट किया, जिसमें उन्हें निर्धारित बेंचरेस्ट लक्ष्य पर सटीकता से निशाना लगाना था। शनिवार को दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें 250 और 500 पॉइंट्स के राउंड्स होंगे। शनिवार को जूनियर और रविवार सीनियर वर्ग का पुरस्कार वितरण होगा। इस अवसर पर ट्रेजैक्ट्रॉन एयर राइफल के टेक्नीशियन जेनुअल और हर्षद ने राइफल की तकनीकी विशेषताओं और संचालन प्रणाली की जानकारी प्रतिभागियों को दी। उन्होंने बेंचरेस्ट शूटिंग के आधुनिक उपकरणों व भारतीय तकनीकी प्रगति पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में ट्रेजैक्ट्रॉन एयर राइफल का विशेष सहयोग रहा, जो देश में शूटिंग खेलों के विकास हेतु सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर कर्नल पीके मिश्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल मेघना रॉबर्ट, आयुष गर्ग, राजकुमार गर्ग, सिद्धार्थ सिंह, मधुकर यादव, अंकुर मिस्त्री और राहुल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!