आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को आ सकते हैं, करेंगे अटलपुरम की लांचिंग, आठ अगस्त से प्लॉट की बुकिंग, जानें क्या रहेगी प्रक्रिया और रेट। ( Agra News: CM Yogi May Launch Atalpuram on 5th August, Plot booking start from 8th August#Agra)
आगरा में ग्वालियर हाईवे पर ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में अटलपुरम नई टाउनशिप एडीए द्वारा विकसित की जा रही है। इसके पलते चरण में 45 हेक्टेयर में तीन सेक्टर हैं। इसी महीने अटलपुरम लांच की जाएगी इसके साथ ही पहले तीन सेक्टर में प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले सेक्टर ए के 322 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में पांच अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं वे मंडलायुक्त कार्यालय में समीक्षा करेंगे इसके साथ ही अटलपुरम की लॉचिंग भी करेंगे। लांच होने के बाद आठ अगस्त से प्लॉट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। सीएम योगी तीन घंटे आगरा में रहेंगे लेकिन अभी कोई भी आधकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
2242 करोड़ से विकसित होगी अटलपुरम
एडीए द्वारा अटलपुरम को विकसित करने के लिए 138 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पर 784 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। 138 हेक्टेयर भूमि में से 76 हेक्टेयर भूमि पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 62 हेक्टेयर जमीन पर पार्क, सड़क, नाली सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस तरह एडीए 11 सेक्टर में अटलपुरम को विकसित करने पर 2242 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, अटलपुरम की लांचिंग का इंतजार है इसके बाद बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंअटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे।