आगरालीक्स…आगरा के एसएन में असिस्टेंट प्रोफेसर और जाने माने अस्थि रोग एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर को दिल्ली में मिला सम्मान. डॉ. कपूर ने live surgery on BIO ACL Reconstruction सत्र को किया मॉडरेट…
एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत, शहर के जाने-माने अस्थि रोग एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ रजत सर्व कपूर को स्पोर्ट्स इंजरी कॉनक्लेव 2025, जो कि स्पोर्ट्स इंजरी रिसर्च सोसायटी के बैनर तले एक से तीन अगस्त के बीच दिल्ली के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में संपन्न हुआ, में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया।इस कॉनक्लेव के अंतर्गत गोष्ठी के पहले दिन एक कैडेवर वर्कशॉप का संचालन किया गया जिसमें डॉक्टर रजत सर्व कपूर को मॉडरेटर के रूप में सम्मिलित किया गया, जहां डॉक्टर कपूर ने live surgery on BIO ACL Reconstruction session moderate किया। डॉ रजत सर्व कपूर को सम्मानित करते हुए कैडेवर कोर्स इंचार्ज प्रोफेसर नितिन मेहता ने उत्तम सत्र संचालन के लिए डॉक्टर रजत सर्व कपूर को विशेष रूप से आशीर्वाद दिया।