Thursday , 4 June 2026
Home हेल्थ Agra News: Elderly clinic was inaugurated under Bone and Joint Week of Agra Orthopaedic Society..#agranews
हेल्थ

Agra News: Elderly clinic was inaugurated under Bone and Joint Week of Agra Orthopaedic Society..#agranews

379

आगरालीक्स…आगरा में वृद्धजनों के लिए लगा एल्डरली क्लीनिक. निशुल्क परामर्श, जांच और एक्स-रे का मिला लाभ. एओएस के बोन एंड ज्वाइंट वीक में विशेषज्ञों ने हड्डी रोगों के कारण, बचाव और उपचार की दी जानकारी

आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहे बोन एंड जॉइंट वीक के अंतर्गत सोमवार को वृद्धजनों की सेवार्थ ओल्ड इज गोल्ड केयर फॉर एल्डरली के तहत निशुल्क एल्डरली क्लीनिक का आयोजन आगरा के 8 अस्पतालों में किया गया। एल्डरली क्लीनिक में निशुल्क परामर्श और जांच कर हड्डी रोग विशेषज्ञ ने वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान जागरूकता पूर्ण पत्रक का भी विमोचन किया गया, शहरभर में वितरण कर शहर वासियों को यातायात के नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक।

एल्डरली क्लीनिक का शुभारंभ खंदारी स्थित ओम मेडिकल कॉम्पलैक्स में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन, आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल और सचिव डॉक्टर अनुपम गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल और सचिन डॉ. अनुपम गुप्ता द्वारा डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पीयूष जैन का स्वागत सम्मान किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर पीयूष जैन ने आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के द्वारा आयोजित एल्डरली क्लीनिक की सराहना करते हुए कहा कि यह अनूठी पहल है। वृद्धजनों की सेवार्थ यह क्लीनिक उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर सचिव डॉक्टर अनुपम गुप्ता द्वारा टीवी स्क्रीन पर डिस्प्ले के माध्यम से क्लीनिक में आए लोगों को हड्डियों से संबंधित होने वाले रोग, कारण और बचाव की जानकारी दी गई। उनका कहना था कि प्रत्येक माह में एक बार सोसाइटी से जुड़े हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा अपने क्लीनिक और अस्पतालों पर एल्डरली क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। वृद्धजनों की सेवार्थ यह संकल्प लिया गया है। अध्यक्ष डॉक्टर अतुल अग्रवाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके साथ डॉ. अतुल अग्रवाल क्लीनिक (अपोजिट डिस्ट्रीक जेल), गोयल सिटी हॉस्पीटल रामबाग, सार्थक हॉस्पीटल कमला नगर, चन्द्रा हॉस्पीटल बाग फरजाना, सरन आश्रम हॉस्पीटल, दयालबाग, ईश्वरी देवी हॉस्पीटल, राजपुर चुंगी एवं लीलावती हॉस्पीटल, आवास विकास पर भी एल्डरली क्लीनिक की शुरुआत की गई। इस दौरान यूरिक एसिड व बीएमडी जांच और एक्स-रे निशुल्क किए गए।

इनका रहा योगदान
इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर समीक्षा गुप्ता, भारत विकास परिषद से यूडी शर्मा, रोटरी क्लब का आगरा से शैलेंद्र नाथ शर्मा, एनेस्थीसिया संगठन से डॉक्टर आरके गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय सिंह रोटरी क्लब ऑफ डिवाइन से डॉ प्रमोद गुप्ता, प्रदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।

सन साइन इज लाइफ लाइन थीम पर आज होगा कार्यक्रम
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉक्टर अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजीव बोहरा ने बताया कि 5 अगस्त को सन साइन इज लाइफ लाइन थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन खेलगांव स्पोट्स कॉम्पलैक्स दयालबाग में सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ सुशील गुप्ता, गोल्ड मेडलिस्ट, एमडी फिजीशियन होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन में किया लोगों को तंबाकू के...

हेल्थ

Dr. Sushil Singhal successfully performed 3 major open heart surgeries in a single day at Yatharth Hospital….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीटीवीएस सर्जन डॉ. सुशील सिंघल का कमाल. एक ही दिन...

हेल्थ

Agra Live News: AOS to launch public awareness campaign on traffic rules and road safety#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित वाहन चलाने के...

हेल्थ

Agra Live News: Patient on ventilator for 35 days gets new life at SN Hospital, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 35 दिन से वेंटिलेटर पर रहे मरीज को...

error: Content is protected !!