आगरालीक्स ….रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के आगरा के अंबेडकर विवि से कडुवे अनुभव हैं, बात उस समय की है जब वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी पर डाक्यूमेंट्री बना रहीं थी, बटेश्वर में जन्में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने 1946 47 से अंबेडकर विवि तब आगरा विवि स्थापति 1927 से एमए पॉलिटिकल साइंस से किया था। वे पूर्व प्रधानमंत्री की एमए की डिग्री और मार्कशीट के लिए 2014 में अंबेडकर विवि आईं, वे यहां कुलपति सचिवालय में कार्यरत एक कर्मचारी को जानती थीं। उनके माध्यम से तत्कालीन कुलसचिव बीके पांडे से मिलीं लेकिन वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी की मार्कशीट नहीं दे सकें, विवि ने मार्कशीट देने से हाथ खडे कर दिए, उन्होंने कई बार विवि के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का शैक्षिक रिकॉर्ड न मिलने का हवाला दे दिया।
दूसरी महिला रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्रालय का भार संभालने वाली देश की पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। उसके बाद से अब यह जिम्मेदारी संभालने वाली निर्मला सीतारमण देश की दूसरी महिला होंगी। उन्हें अरुण जेटली की जगह रक्षा मंत्री बनाया गया है।
निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्री (पूर्व में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था)।
पीयूष गोयल- रेल मंत्री (पूर्व में बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय)।
सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय (पूर्व में रेल मंत्री)।
नरेंद्र सिंह तोमर- खान मंत्रालय (पूर्व में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय)
धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम मंत्री के अलावा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
उमा भारती- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय (पूर्व में नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्री)।
नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अलावा जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास गंगा कायाकल्प का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विजय गोयल- संसदीय कार्य राज्यमंत्री, और सांख्यिकी तथा कार्यान्वयन मंत्री (पूर्व में खेल राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)।
राज्यवर्धन सिंह राठौर- खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (पूर्व में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री)।
आरके सिंह- ऊर्जा और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री।
अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री।
अल्फ़ोंस कन्ननथानम- पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री।
हरदीप पुरी- शहरी विकास राज्य मंत्री।
शिव प्रकाश शुक्ला वित्त राज्य मंत्री।
गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि राज्य मंत्री।
गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
संतोष गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)