आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई टाउनशिप अटलपुरम की लांच, 10 हजार परिवारों को मिलेगा घर। आठ अगस्त से प्लॉट की बुकिंग, जानें प्रक्रिया और रेट। ( Agra News: CM Yogi launch Atalpuram in Agra, Township for 10000 Family houses)
आगरा में एडीए द्वारा 36 साल बाद ग्वालियर रोड पर ककुआ भांडई के पास नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। इसमें 11 सेक्टर हैं इसमें से तीन सेक्टर पहले चरण में विकिसत होंगे। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरी से अटलपुरम की लांचिंग की। अटलपुरम में 10 हजार परिवारों (लगभग जनसंख्या 50,000) को आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। अटलपुरम् टाउनशिप के अन्तर्गत 1430 आवासीय भूखण्ड, 18 ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड एवं 96 अनावासीय भूखण्ड यथा-व्यवसायिक भूखण्ड, स्वास्थ्य केन्द्र, शैक्षणिक सुविधा. सामुदायिक सुविधायें, बैंक्वेट हॉल, होटल, डाकघर/बैंक सुविधा हेतु नियोजित किये गये हैं। साथ ही योजना की अग्निसुरक्षा व्यवस्था हेतु फायर स्टेशन एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवासीय परिसर के साथ-साथ पुलिस चौकी भूखण्ड की व्यवस्था भी उक्त योजना में की गयी है। अटलपुरम् टाउनशिप में योजना निवासियों के साथ-साथ आगरा परिक्षेत्र के निवासियों हेतु एक विश्व स्तरीय कन्वेन्शन सेन्टर के निर्माण हेतु आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 12.45411 एकड़ (5.04 हैक्टेयर) भूमि किया जाएगा।
1515 करोड़ रुपये से हो रही विकसित
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली के अनुसार मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 36 वर्षों के पश्चात् लगभग 340 एकड़ (लगभग 138.00 हैक्टेयर) में अपनी नई महत्त्वाकांक्षी टाउनशिप (अटलपुरम् योजना) को विकसित किया जा रहा है। नयी टाउनशिप आगरा इनर रिंग रोड़, दक्षिणी बाईपास एवं ग्वालियर रोड़ के जंक्शन पर तहसील-सदर, आगरा के अन्तर्गत ग्राम-ककुआ एवं भांडई में स्थित है। अटलपुरम् टाउनशिप के अन्तर्गत ग्राम-ककुआ एवं भांड़ई में भूमि क्रय करने हेतु शासन से सीड कैपिटल के रूप में 02 किश्तों में प्राधिकरण को प्राप्त धनराशि रू. 392.00 करोड़ एवं प्राधिकरण द्वारा स्वकीय वित्तीय प्राविधानों से व्यय धनराशि रू. 392.00 करोड़ कुल धनराशि रू. 784.00 करोड़ तथा आन्तरिक एवं बाह्य विकास पर लगभग रू. 731.47 करोड़ सम्भावित व्यय सहित कुल सम्भावित लागत धनराशि रू. 1515.47 करोड़ से अटलपुरम् टाउनशिप विकसित की जा रही है।
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंअटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे।