Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: This time there will be no Shri Mahalakshmi Janmashtami festival in Agra, the committee suddenly postponed it..#agranews
आगरा

Agra News: This time there will be no Shri Mahalakshmi Janmashtami festival in Agra, the committee suddenly postponed it..#agranews

860

आगरालीक्स…आगरा में इस बार नहीं होगा श्री महालक्ष्मी जन्माष्टमी महोत्सव. 16 साल की परंपरा टूटी…75 प्रतिशत तैयारियां हो गई थी पूरी लेकिन स्थगित किया…ये वजह आई सामने

जनकपुरी के बाद शहर का सबसे बड़ा पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा। कुछ लोगों द्वारा संभावित व्यवधान के चलते आयोजकों ने अंतिम समय में आयोजन स्थगित करने की घोषणा की। बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह घोषणा की गई कि श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल रजि०, आगरा द्वारा विगत 16 वर्षों से निरंतर भव्यता एवं दिव्यता के साथ आयोजित किया जाने वाला पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है।

समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 13 से 17 अगस्त तक इस वर्ष आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां लगभग 75% तक पूर्ण हो चुकी थीं। पंडाल सजने के लिए तैयार था, सारी व्यवस्था शुरू हो चुकी थी, पोशाकें बन चुकी थीं, और भव्य आयोजन के सभी प्रबंध अंतिम चरण में थे। इसके बावजूद, कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के कारण, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की अनहोनी या जनहानि से बचने के लिए इस वर्ष का आयोजन स्थगित किया जाए। अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भी आयोजन के संदर्भ में सहयोग राशि प्रदान की थी, उन सभी की राशि वापस कर दी जाएगी, तथा 10 से 15 दिन के भीतर राशि वापस करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

महामंत्री मनोज जैन ने कहा कि संस्था के सभी दस्तावेज पूर्ण एवं विधिसम्मत हैं, और इस संदर्भ में जिला प्रशासन, चिट फंड अधिकारी एवं नगर आयुक्त से अपील है कि संस्था के नाम को लेकर चल रहे विवाद की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के व्यवधान उत्पन्न न हों। प्रतिवर्ष श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में खाटू श्याम जी की निशान यात्रा, भव्य 56 भोग, फूल बंगला, पोशाक यात्रा, प्रसादी एवं भजन संध्या जैसे भव्य कार्यक्रम शामिल होते रहे हैं। इन आयोजनों में शहर के हजारों श्रद्धालु पहुंचते थे। इस बार भी इन सभी की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी थी, किंतु कुछ तत्वों के संभावित व्यवधान के कारण यह भव्य आयोजन, जो जनकपुरी के बाद शहर में सबसे भव्य माना जाता है, इस वर्ष नहीं हो सकेगा।

समिति ने सभी मंदिर ट्रस्टियों, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि परिस्थितियां अनुकूल होते ही महोत्सव का आयोजन पूर्व की भांति पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया जाएगा। इस घोषणा के अवसर पर अशोक सिंघल, संजय शर्मा, आदर्श नंदन गुप्त, दिलीप बंसल, संजीव रतन, हेमेंद्र मोहता, उमेश अग्रवाल, राकेश, भोला नाथ अग्रवाल, केएल अग्रवाल, नवीन, मनीष, रोहित, अजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विनोद राठौड़, अखिलेश, संदीप, ध्रुव, मनीष, सुमित अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, अजय गुप्ता, पवन जैन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!