आगरालीक्स …Agra News: आगरा पहुंचे सीएम योगी, कमिश्नरी में सांसद, विधायक और मंत्रियों के साथ बैठक। जनसभा नहीं करेंगे, योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी नहीं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर सकते हैं। ( Agra News: CM Yogi reaches Agra, Conduct Meeting with MP & MLA#Agra )
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। अलीगढ़ मंडल को 1194 करोड़ की सौगात दी। अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करें। जिससे हमारा पैसा हमारे की हस्तशिल्पियों के पास जाएगा, जब विदेशी सामान खरीदते हैं तो विदेशियों के हाथों में हमारा पैसा जाता है और वह इसका उपयोग, अवैध धर्मांतरण, अराजकता में होता है।
आगरा में सांसद विधायकों के साथ बैठक
सीएम योगी आदित्यानाथ अलीगढ़ से सीधे आगरा आए। यहां दोपहर 2.30 बजे कमिश्नरी पहुंच गए और सांसद और विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को आगरा में भी कई विकास योजनाओं की घोषणा करनी थी लेकिन उनके कार्यक्रम में सोमवार को संशोधन कर दिया गया।