आगरालीक्स…आगरा से अमेरिका में स्टोन, हस्तशिल्प और मार्बल पच्चीकारी के 1200 करोड़ के निर्यात पर संकट..ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ.
अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है और इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने साइन भी कर दिए हैं. एक अगस्त को अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी लेकिन एक दिन पहले ट्रंप ने भारत को धमकी दी कि भारत लगातार रूस से आयल खरीद रहा है जिसके दंड में भारत पर अब 25 प्रतिशत अतिरिक्त यानी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. यह टैरिफ 21 दिन बाद लागू होगा. इस टैरिफ के तहत भारत से जो भी सामान अमेरिका में जाएगा उस पर 50 फीसदी टैक्स देना होगा. इससे भारत के सामान का मूल्य अमेरिका में बढ़ जाएगा और इससे भारत के सामान का मूल्य अमेरिका में बढ़ने से यहां से सप्लाई होने वाले सामान की बिक्री पर असर पड़ेगा. 80 फीसद तक निर्यातआगरा से सबसे ज्यादा निर्यात स्टोन, मार्बल पच्चीकारी के साथ ही फुटवियर सहित अन्य उत्पाद की अमेरिका में सप्लाई होती है. स्टोन, हस्तशिल्प एवं मार्बल पच्चीकारी का 80 फीसदी तक निर्यात होता है. इन उत्पादों के निर्यात पर संकट है.
आगरा से अमेरिका के लिए निर्यात होने वाले उत्पाद
साल 2022—23
लेदर फुटवियर 370 करोड़ रुपये और स्टोर हस्तशिल्प 1300 करोड़ रुपये
साल 2023—24
लेदर फुटवियर 260 करोड़ रुपये और स्टोर हस्तशिल्प 1200 करोड़ रुपये