आगरालीक्स…आगरा में युवक ने बनाया किशोरी का अश्लील वीडियो. अब दे रहा धमकी—शादी नहीं की तो कर दूंगा बदनाम
आगरा में युवक ने एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और अब उसपर शादी करने का दबाव डाल रहा है. शादी नहीं करने पर युवक बदनाम करने की धमकी दे रहा है. पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है.ये है मामला
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि पति मजदूरी करते हैं। नवंबर 2024 में जेठ की बेटी की शादी थी। बेटी ताऊ के घर नहाने गई थी। तभी जेठ के घर आने वाले युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. आरोपी ने वीडियो और फोटो उनके रिश्तेदार को दिखाए. युवक बेटी से शादी करवाने का दबाव बनाने लगा. ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी