Monday , 20 April 2026
Home हाथरस Three arrested including father and step mother for murder of daughter…#hathrasnews
हाथरस

Three arrested including father and step mother for murder of daughter…#hathrasnews

982

हाथरसलीक्स…हाथरस में पिता ने 19 साल की बेटी का गला काटा, सिर को धड़ से अलग कर फेंका. बोला—बदनामी करा रही थी…सौतेली मां भी शामिल थी हत्या में

आगरा से सटे हाथरस जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे सिर को धड़ से अलग कर दिया. बाद में सिर और धड़ को अलग—अलग बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया. पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि बेटी उसकी बदनामी करा रही थी. 48 घंटे बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया और इसमें ​मृतक लड़की के पिता, उसके नाना और सौतेली मां को अरेस्ट किया.

ये है मामला
सादाबाद के गांव बहरदोई के पास रजवाहा में 10 अगस्त को एक युवती का शव बोरी में मिला था. बोरी में धड़ था और सिर नहीं था. कुछ ही दूरी पर एक दूसरी बोली में उसका सिर बरामद हुआ. मृतक लड़की की शिनाख्त 18 साल की तमन्ना पुत्री हसरत अली निवासी अधौना थाना अकराबाद अलीगढ़ के रूप में हुई. पिता हसरत ली ने बताया कि उसकी पहली शादी से दो बेटियां तमन्ना और निशा पैदा हुईं. बेटा पैदा न करने पर हसरत अली ने अपनी पहली पत्नी को घर से निकाल दिया था और दोनेां बेटियों को अपने पास रख लिया था. बाद में उसने रानी पुत्री रजजो पहलवान के साथ निकाह कर लिया.

बेटी चली गई थी किसी लड़के के साथ
हसरत अली ने पूछताछ में बताया कि जुलाई में उसकी बड़ी बेटी तमन्ना अपनी मर्जी से किसी लड़के के साथ चली गई थी और एक दो दिन बाद वापस आ गई. इस पर उसने अपनी दूसरी पत्नी रानी के साथ मिलकर तमन्ना को पीटा और डांटा फटकारा. 8 अगस्त को तमन्ना फिर से घर से निकल गई थी. उसे उसने पनैठी पुल के पास से पकड़ा था. हसरत अली ने बताया​ कि तमन्ना समाज में उसकी बदनामी करा रही थी. इस पर हसरत अली ने अपनी दूसरी पत्नी रानी और ससुर रज्जो के साथ साथ मिलकर रात में खाने में तमन्ना को नशीला पदार्थ खिला दिया. इससे वो बेहोश हो गई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

इसके बाद पिता ने तमन्ना के शव को धड़ से अलग कर दिया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भ्ी कई वार किए जिससे उसकी पहचान न हो सके. इसके बाद शव को बोरी में भरकर रजवाहा में फेंका और सिर को थोड़ा दूर जाकर फेंक दिया.उसी रात हसरत अली और रानी बाइक से अलीगढ़ हा गए. पुलिस ने तीनों के अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इस मामले में पांच टीमें बनाई थीं. पुलिस ने सीसीटीवी, मृतका के कपड़े आदि के जरिए जांच की. तमन्ना के मामा ने शव की शिनाख्त की थी और आरोप लगाया था कि उनकी भांजी की हत्या उसके पिता हसरत अली और सौतेली मां रानी ने की है. इसके बाद पुलिस ने कड़ी पूछताछ में हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हाथरस

Agra Live News: Dismissed Constable Arrested for Burning Beggar Alive to Falsely Declare Himself Dead…#agranews

हाथरसलीक्स…सनसनीखेज, बर्खास्त सिपाही ने खुद को मृत घोषित करने के लिए एक...

हाथरस

Woman Shoots Dance Video on Railway Tracks for Social Media Reel; Police Arrest Her…#hathrasnews

हाथरस…रील बनाने का शौक, रेलवे ट्रैक पर महिला ने सोशल मीडिया रील...

हाथरस

Sad News: 10th-grade girl student’s chunari gets stuck in bike wheel, died…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…दर्दनाक, स्कूल से बाइक पर लौट रही 10वीं की छात्रा की चुनरी...

हाथरस

Tragic: Mother dies of heart attack after seeing dead body of property dealer son…#hathrasnews

हाथरसलीक्स…दुखद, प्रॉपर्टी डीलर बेटे का शव देखते ही मां की हार्ट अटैक...

error: Content is protected !!