आगरालीक्स…आगरा में पुत्रवधु ने प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या. प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था ससुर. इस तरह उतारा मौत के घाट
आगरा में एक और शर्मासार करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे अपने ससुर की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी. आरोपियों ने बाजरे के खेत में बुलाकर वृद्ध की गला घोटकर हत्या कर दी और सिर पर भी वार किया.गुरुवार सुबह इनर रिंग रोड के पास महल बादशाही में सिथत एक बाजरे के खेत मं एक वृद्ध की लाश पड़ी हुई मिली. सूचना पर पहुंची थाना बमरौली कटारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की शिनाख्त 70 वर्षीय राजवीर सिंह निवासी अगवान थाना एत्मादपुर के रूप में हुई. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो मृतक की पुत्रवधु और उसके प्रेमी की बात सामने आई.
पुलिस ने पुत्रवधु बबली और महल बादशाही में रहने वाले उसके प्रेमी प्रेम सिंह को पकड़ लिया. दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था जिसकी जानकारी राजवीर सिंह को थी. राजवीर सिंह इसका विरोध करते थे जिससे नाराज होकर दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची. बुधवार रात को प्रेम सिंह ने राजवीर को मोबाइल पर फोन कर घर से बुलाया. इस पर राजवीर घर से निकल पड़े. बाजरे के खेत में पहुंचते ही आरोपियों ने उनका गला दबाया और सिर पर वार कर हत्या कर दी. पुलिस दोनों प्रेमियों की तलाश कर रही है.