आगरालीक्स…आगरा में वनवासी बालिकाओं की आंखों की निशुल्क जांच हुई. निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया
समाज सेवा के अंतर्गत रोटरी क्लब आगरा ग्रेस द्वारा वनवासी छात्रावास (सुल्तानगंज पुलिया के पास, विजय नगर, आगरा) में एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 14 अगस्त को सायं 5:00 बजे प्रारंभ हुआ। इस सेवा कार्य का उद्देश्य वनवासी बालिकाओं को नेत्र संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, आई ड्रॉप्स तथा चश्मों का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में डॉ. सुनीता पंजवानी का सहयोग सराहनीय रहा।क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. परिणीता बंसल ने बालिकाओं की मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं का समाधान किया और उन्हें संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। क्लब की सचिव डॉ. शर्मिला ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मंजूषा चन्द्रा, रुनु सरकार, अंजलि बाबरी, प्रतिमा, डॉ. अभिलाषा, आश्रम की अनुराधा भाटिया तथा सरोज गालाव भी उपस्थित रहीं।