आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी फिर बढ़ी. बारिश के भी आसार हो रहे कम. जानिए आज कितना रहा तापमान और क्या है पूर्वानुमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद भी उमस बनी हुई है. हवाएं न चलने के कारण उमस और अधिक महसूस हो रही है. बादल छा रहे हैं लेकिन वो बिना बरसात केे ही निकल जाते हैं. दिन में चमकीली धूप निकल रही है. इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है.आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावनाएं काफी कम हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 15/08/25) 35.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 15/08/25) 27.2
Departure from Normal(oC) 0.5