Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The university’s convocation will be held on August 20, 76 out of 117 medals will be given to girl students…#agranews
आगरा

Agra News: The university’s convocation will be held on August 20, 76 out of 117 medals will be given to girl students…#agranews

376

आगरालीक्स…आगरा के अंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में बेटियों पर मेडलों की बारिश होगी. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 117 में से 76 मेडल बेटियों को देंगी. पूरा कार्यक्रम

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के 91वें दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार 20 अगस्त को छत्रपति शिवाजी मंडपम, स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर, में आयोजित करना सुनिश्चित हुआ है. दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दीक्षांत समारोह में इस बार बेटियों पर मेडलों की बारिश होगी. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 117 मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे. इनमें 100 स्र्वा पदक और 17 रजत पदक होंगे. 117 में से 76 छात्राओं और 41 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे. समारोह में 144 शोधार्थियों को डॉक्टरेट पीएचडी की उपाधि दी जाएगी.

ड्रेस कोड होगा लागू
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है. पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों के साथ ही पीएचडी की उपाधि लेने वाले शोधार्थी दीक्षा समारोह में शामिल होंगे. इसके लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है. हर बार की तरह इस बार भी पदक प्राप्त करने वाले छात्र धोती कुर्ता पहनकर आ सकेंगे और छात्राएं लाल बार्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनकर आएंगी. शिक्षकों के लिए भी धोती कुर्ता और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी ड्रेस कोड रखा गया है. समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह के अनुसार, गृह विज्ञान संस्थान में 19 अगस्त तक 11 से 4.30 बजे तक और 20 अगस्त को दीक्षा समारोह वाले दिन सुबह सात बजे से 8.30 बजे तक धोती कुर्ता और साड़ी खरीद सकेंगे.

खेल प्रतिभाओं को भी किया जाएगा सम्मानित
दीक्षांत में मेधावी छात्रों के साथ-साथ खेल की मेधाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. ऑल इंडिया, नार्थ जोन स्तर पर विभिन्न खेलों में पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को 3.80 लाख रुपए की धनराधि प्रदान की जाएगी. विवि स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों को 35 हजार रुपए, रजत पदक जीतने वाले छात्रों को 25 हजार रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले छात्रों को 20 हजार रुपए के चैक देगा. दीक्षांत में शिवानी दीक्षित, रोहित, प्रिया शर्मा, रोहिनी, अखिलेश, प्रशांत, करमवीर धनगर, धरमवीर धनगर, मेघ सिंह, विशाल सविता, गुमान सिंह, करन, मेनिका सिंह, गामिनी को सम्मानित किया जाएगा.

कुलपति प्रो.आशु रानी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं बनाई गई हैं. कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत एवं विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने की सभी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं.

इस अवसर पर कुलसचिव अजय मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ ओमप्रकाश, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. संजय चौधरी, प्रो मनु प्रताप, प्रो शरदचंद्र उपाध्याय, मीडिया प्रभारी पूजा सक्सेना मौजूद रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!